लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने तूफान के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम में यह बदलाव 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। बारिश और तापमान में गिरावट से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com