8:08 am Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

यूपी में कांग्रेस के होर्डिंग्स से सियासी हलचल तेज, ‘200 सीट हक है हमारा’ के नारे ने बढ़ाई चर्चा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के होर्डिंग्स को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजधानी लखनऊ के साथ अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में पार्टी कार्यालयों पर लगाए गए होर्डिंग्स में “200 सीट हक है हमारा” और “यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” जैसे नारे लिखे गए हैं।

इन होर्डिंग्स को समाजवादी पार्टी के साथ INDIA गठबंधन में संभावित सीट बंटवारे की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस यूपी में सपा से 200 सीटों की मांग कर रही है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच अंतिम सहमति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

होर्डिंग्स में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद इमरान मसूद की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर नहीं होने और अन्य नेताओं की तस्वीरों के आकार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं।

अब देखना होगा कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर क्या रणनीति बनती है और कांग्रेस-सपा के बीच सहमति किस फॉर्मूले पर बनती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.