7:00 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

ईंट भट्टे पर खड़े दो डंपरों से स्टेपनी और 250 लीटर डीजल चोरी, पुलिस से शिकायत


ईंट भट्टे पर खड़े दो डंपरों से स्टेपनी और 250 लीटर डीजल चोरी, पुलिस से शिकायत।

बदायूं 25 अक्टूबर।

उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर खड़े दो डंपरों से अज्ञात चोर देर रात स्टेपनी और करीब 250 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। घटना के समय दोनों वाहनों के चालक और भट्टे का चौकीदार पास में ही सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार दोनों डंपर सड़क से करीब 30 मीटर दूर भट्टा परिसर में खड़े थे। चालक लगभग 10 मीटर की दूरी पर चारपाई पर सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की किसी को भनक तक नहीं लगी।

सुबह जानकारी होने पर वाहन स्वामी दिलीप गुप्ता और नवल किशोर ने उघैती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एक ही स्थान पर खड़े दो वाहनों से चोरी होने से वाहन स्वामियों में दहशत है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.