


बिसौली। नगर के दबतोरी रोड स्थित नन्दन क्लिनिक पर निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुँचे बुज़ुर्गों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी आँखों की जाँच कराई और मुफ़्त दवाइयाँ प्राप्त कीं।
शिविर में श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा 94 से अधिक लोगों की अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों की मोतियाबिंद एवं आँखों की अन्य समस्याओं की जाँच की गई। जाँच के उपरांत ज़रूरतमंद मरीजों को मुफ़्त दवाईयां वितरित की गई। डा. कपिल गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उन्हें चिह्नित कर जल्द ही उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। डा. कपिल गुप्ता ने कहा कि बढ़ती उम्र में मोतियाबिंद एक आम समस्या है, लेकिन सही समय पर जाँच और इलाज से आँखों की रोशनी को बचाना बेहद आसान है। शिविर में डा. सुधा सिंह, सौरभ वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, नीशू वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार सिंह, सत्यपाल, अभय पाराशरी, आदित्य, दीपक आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com