हलियापुर के पास 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ हादसा, राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसा हलियापुर के पास 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच अचानक टक्कर हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं। हालांकि, दुर्घटना में अन्य लोगों के घायल होने और वाहनों को हुए नुकसान के संबंध में आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
बताया गया कि राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली स्थित अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें वर्ष 2018 में दर्ज आपराधिक मानहानि मामले से संबंधित कार्यवाही के सिलसिले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना था।
फिलहाल हादसे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com