10:05 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

27 अक्टूबर को बदायूं में होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम

बदायूं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे 32वीं जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि जनपद से 65 पंजीकरण हुए हैं। विद्यार्थी “टिकाऊपन के लिए विज्ञान एवं नवाचार” विषय पर अपने प्रोजेक्ट, मॉडल और चार्ट प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने संबंधित प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को गाइड शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.