1:36 am Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

सत्य का आचरण ही परमात्मा की सच्ची उपासना : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित यज्ञ तीर्थ के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ संपन्न कराया और श्रद्धालुओं को वेदों का उपदेश दिया।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्य को सर्वोपरि महत्व देना चाहिए। सत्य का आचरण करने वाला व्यक्ति परमात्मा के साथ-साथ समाज का भी प्रिय बनता है। उन्होंने कहा कि महाराजा हरिश्चंद्र, भगवान श्रीराम और महर्षि दयानंद सरस्वती ने सत्य की रक्षा के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि सत्य ही शिव है और सत्य का पालन करना ही परमात्मा की सच्ची उपासना है। मनुष्य को परिस्थितियां कैसी भी हों, सत्य का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलकर ही जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। इस मौके पर सुराजवती देवी, सरोज देवी, वंश कुमार सिंह, अंशिका रानी, विनीत कुमार सिंह, राकेश आर्य सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.