1:36 am Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

पिंडौल में नारद मोह प्रसंग का भव्य मंचन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में आयोजित रामलीला मेले में जनता आदर्श रामलीला क्लब हसनपुर, अमरोहा के कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसंग देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि हिमालय की तलहटी में कठोर तपस्या कर रहे देवर्षि नारद की समाधि भंग करने में कामदेव भी असफल हो जाते हैं। इस विजय के बाद नारद मुनि के मन में अहंकार उत्पन्न हो जाता है। उनका अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया से सुंदर श्रीनगर की रचना करते हैं। वहां राजकुमारी विश्वमोहिनी के स्वयंवर में जाने के लिए नारद मुनि भगवान विष्णु से उनका सुंदर रूप मांगते हैं, लेकिन भगवान उन्हें वानर का मुख दे देते हैं। स्वयंवर में उपहास होने और वास्तविकता का पता चलने पर नारद मुनि क्रोधित होकर भगवान विष्णु को श्राप दे देते हैं। बाद में माया का प्रभाव समाप्त होने पर उन्हें अपनी भूल का एहसास होता है और वह भगवान के चरणों में गिरकर क्षमा मांगते हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपप्रबंधक मुनेेंद्र शर्मा, मुनीश तिवारी, मनोहर लाल शर्मा, जगदीश सक्सेना, सोवरन सिंह, अनुराग भूषण गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति, अजय सक्सेना, जसवंत सिंह चौधरी, शुभम तिवारी उर्फ तन्नू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.