6:48 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

समरेर में 145 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक बब्बू भैया ने दिया आशीर्वाद

समरेर में 145 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक बब्बू भैया ने दिया आशीर्वाद

केशव गुप्ता

समरेर/बदायूं। विकासखंड समरेर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 145 निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस मांगलिक अवसर पर नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें स्नेह एवं शुभाशीष प्रदान किया गया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की उपहार सामग्री भेंट की गई।
समारोह में नवदंपतियों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। विवाह के पवित्र बंधन में बंधे जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराकर उन्हें सहयोग और संबल प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह को सम्मानजनक बनाने के साथ जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार की यह पहल सामाजिक समरसता को मजबूत करने और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में कुँवर अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख दातागंज, धीरज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख समरेर, अनूप गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका परिषद दातागंज, सुरेंद्र गुर्जर, प्रधान चंद्र प्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आशीष नाथ सिंह, पीडी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में सभी ने नवदंपतियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल गृहस्थ जीवन की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.