6:47 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

बदायूं में चार वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद
केशव गुप्ता

बदायूं। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो बाल अपचारियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दातागंज निवासी हुसैन अंसारी (19) और हासिम उर्फ बड़े (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 20 अक्टूबर को आर्य समाज चौक के पास एक मकान के सामने से एचएफ डीलक्स बाइक चोरी की थी, जबकि दूसरी हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक अलीगढ़ से चोरी की गई थी। आरोपी दोनों बाइकों की नंबर प्लेट हटाकर चला रहे थे और उन्हें बेचने जा रहे थे। पुलिस ने चारों को बरेली-दातागंज रोड पर पुरानी चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और 317(5) की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आयुष आर्य और कोतवाली पुलिस शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.