1:38 am Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

रामलीला में लंका दहन का मंचन देख गूंजे जयकारे

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार रात लंका दहन के प्रसंग का कलाकारों ने सजीव मंचन किया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि माता सीता की खोज करते हुए हनुमान लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर उन्होंने भगवान श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद रावण के सैनिकों ने हनुमान को बंदी बनाकर उनकी पूंछ में आग लगा दी। हनुमान ने जलती पूंछ से सोने की लंका में आग लगा दी। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शकों ने जयकारे लगाए। इससे पहले यहां पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और उनके पति ओमप्रकाश सागर ने भगवान राम की आरती उतारी। आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ विक्की, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, सूर्यप्रकाश देवल, मनीष असावा सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.