3:41 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

शराब के नशे में खूनी खेल! पिता ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेटे की हत्या, वारदात के बाद फरार

शराब के नशे में खूनी खेल! पिता ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेटे की हत्या, वारदात के बाद फरार

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बच्ची में शराब पीने के बाद पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पिता नरेश ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर अपने 35 वर्षीय बेटे राम अवतार की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक राम अवतार पुत्र नरेश पिछले 10–15 वर्षों से बदायूं में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ पैतृक गांव बच्ची आया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पिता नरेश ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां राम अवतार का शव खटिया पर चादर से ढका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.