11:22 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

कुंवर गांव।अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंवर गांव पुलिस ने एक युवक को 12 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार,24 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान थाना कुंवर गांव क्षेत्र में बागरपुर तिराहे के पास हरनाथपुर की तरफ से आ रहे युवक को गिरफ्तार किया।आरोपी की पहचान जुगे पाल (26 वर्ष) पुत्र रामौतार निवासी गांव गरुइया थाना कुंवर गांव के रूप में हुई।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस मामले में थाना कुंवर गांव में मुकदमा अपराध संख्या 157/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र आर्य, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.