11:24 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

टेंपो और छोटा हाथी की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत चार घायल

डायल 112 और थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, छोटा हाथी चालक फरार

कुंवर गांव।थाना क्षेत्र के आंवला-बदायूं मार्ग पर दुगरैय्या के पास रविवार को करीब दो बजे टेंपो और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और थाना कुंवर गांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, छोटा हाथी वाहन बदायूं की ओर से कुंवर गांव आ रहा था, जबकि टेंपो कुंवर गांव की ओर से बदायूं जा रहा था। दुगरैया गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक संजीव कुमार निवासी सिगोई, थाना कुंवर गांव, नफीस पुत्र वसीर अहमद, आसिफ पुत्र शराफत निवासी आंवला, जनपद बरेली तथा रेखा पत्नी नेत्रपाल निवासी कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद छोटा हाथी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस फरार चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.