7:46 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

शरद पूर्णिमा पर कछला में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दो दिन होगा महास्नान

शरद पूर्णिमा पर कछला में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दो दिन होगा महास्नान, गंगा घाट पुलिस छावनी में तब्दील।

कछला (बदायूं) 23 अक्टूबर ।

शरद पूर्णिमा को लेकर कछला गंगा घाट पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार शरद पूर्णिमा पर एक नहीं, बल्कि दो दिन 25 और 26 अक्टूबर को गंगा स्नान होगा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।

24 की शाम से ही तैनात हुई पुलिस
श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए 24 अक्टूबर की शाम से ही गंगा घाट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ऐसा रहेगा रूट प्लान, नहीं लगेगा जाम-
– कछला तिराहा से बायपास मार्ग पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसें निकाली जाएंगी।
– वहीं चौरई की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं की बाइक, टेंपो, ई-रिक्शा और पैदल यात्रियों को चौराहे की तरफ से निकाला जाएगा।
– जिससे घाट पर जाम के हालात नहीं बनेंगे और श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकेंगे।

घाट पर बैरिकेडिंग, खतरे पर लाल झंडी-
नगर पंचायत कछला ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्नान घाट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। गहरे पानी और खतरे वाली जगहों पर लाल झंडी लगा दी गई है। जगह-जगह नावों (वोट) की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी के 6 टैंकर लगाए गए हैं। स्नान स्थल पर जाने के लिए एक ही रास्ता खोला गया है, बाकी सभी जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी ताकि कोई भी श्रद्धालु इधर-उधर स्नान न कर सके।

शनिवार शाम करीब 4:30 बजे नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान अचानक गंगा घाट का निरीक्षण करने पहुंच गए। घाट पर गंदगी देख वह भड़क उठे और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा – कल शरद पूर्णिमा है, लाखों की भीड़ उमड़ेगी, जरा भी गंदगी बर्दाश्त नहीं होगी। चेयरमैन ने तत्काल 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर घाट की तुरंत साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

गोपी तोमर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.