एमएलसी चुनाव: डीएम और एसएसपी ने बदायूं व बिल्सी के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
बदायूं। विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बदायूं नगर पालिका परिषद तथा बिल्सी के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com