5:57 pm Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने रामनगर उत्तराखंड के भ्रमण के दौरान बाघ का नजदीक से किया दीदार

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने रामनगर उत्तराखंड के भ्रमण के दौरान बाघ का नजदीक से किया दीदार; वन्य जीवन संरक्षण का लिया संकल्प
विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण चेतना तथा वन्य जीवन संरक्षण के महŸव को व्यावहारिक रूप से समझाने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल द्वारा उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन एवं नैसर्गिक स्थल रामनगर के तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति की गोद में रहकर वन्य जीवों के जन-जीवन और उनके प्राकृतिक आवास को करीब से समझने का अनूठा अवसर मिला। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निकटवर्ती वन्य क्षेत्रों की यात्रा की। इस दौरान सफारी के माध्यम से जब विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छंद विचरण करते बाघ को बहुत करीब से देखा, तो उनकी खुशी और रोमांच का ठिकाना न रहा। यह अनुभव उनके लिए अत्यंत स्मरणीय और रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा। रोमांचक सफारी के अलावा विद्यार्थियों ने वहाँ स्थित प्रसिद्ध संग्रहालय का भी अवलोकन किया। संग्रहालय में रखे गए ऐतिहासिक साक्ष्यों, वन्य जीवों के पदचिह्नों, दुर्लभ तस्वीरों और जानकारियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संतुलन और वन्य जीवों की प्रजातियों के संरक्षण के वैज्ञानिक तथा ऐतिहासिक पहलुओं को गहराई से समझा।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत जी ने विद्यार्थियों के इस सफल और सुरक्षित भ्रमण के बारे में बताते हुए कहा कि वास्तविक शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती। प्रकृति स्वयं में एक बहुत बड़ी शिक्षिका है। इस प्रकार के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक भ्रमण से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। वन्य जीवन और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करना हमारी आने वाली पीढ़ियों का नैतिक कर्तव्य है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे विद्यार्थियों ने इस यात्रा से न केवल आनंद उठाया, बल्कि प्रकृति के साथ तादात्म्य स्थापित कर जीवन के महत्त्वपूर्ण पाठ भी सीखे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.