बदायूं पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत हुआ बैंड वादन कार्यक्रम
केशव गुप्ता
शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही उपस्थिति
बदायूं, 24 अक्टूबर 2026। पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं स्थित शहीद स्मारक स्थल पर बैंड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा वादन किया गया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्री दीनानाथ मौर्य, गणना मेजर श्री सुभाष चन्द्र शर्मा, स्टोर मोहर्रिर श्री किशन लाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देने के साथ ही देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com