7:35 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

संविधान संवाद अभियान के तहत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित


बदायूँ: 22 अक्टूबर। माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में “संविधान संवाद” (संविधान पर संवाद) अभियान के अन्तर्गत संवैधानिक साक्षरता अभियान जनपद मुख्यालय के विद्यालयोें द्वारा नामित नोडल शिक्षक के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर में स्थित नवीन वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में संचालित किया गया।
शिविर के आयोजन के सन्दर्भ में अपर सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीष/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया कि “संविधान संवाद” (संविधान पर संवाद) अभियान के अन्तर्गत संवैधानिक साक्षरता अभियान जनपद मुख्यालय के विद्यालयोें द्वारा नामित नोडल शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रथम सप्ताह बाईज 02 नवम्बर, 2026 से 08 नवम्बर, 2026 तक थीम (विषय) संविधान का निर्माण, इसके निर्माता और प्रस्तावना, मुख्य गतिविधियां, प्रस्तावना का पाठ और उसके प्रत्येक शब्द का अर्थ समझना; संविधान निर्माताओं पर छात्रों का वक्तव्य। द्वितीय सप्ताह, 09 नवम्बर, 2026 से 15 नवम्बर, 2026 तक थीम (विषय) मौलिक अधिकार और उनके संवैधानिक उपचार मुख्य गतिविधियां सच्ची या काल्पनिक कानूनी कहानियाँ और कक्षा में चर्चा। तृतीय सप्ताह, 16 नवम्बर, 2026 से 21 नवम्बर, 2026 तक थीम(विषय) नीति निर्देषक तत्व, मौलिक कर्तव्य और राज्य के अंग तथा मॉक पार्लियामेंट (दिखावटी संसद) या रोल प्ले (नाटक) 22 नवम्बर, 2026 से 24 नवम्बर, 2026 तक थीम(विषय) बच्चों के सुरक्षा कानून, मुफ्त कानूनी सहायता और हेल्पलाइन 15100 तथा मुख्य गतिविधियां पैनल वकील/पीएलबी शिक्षकों द्वारा टॉक शो; अभ्यास प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.