
उसहैत क्षेत्र में शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटे की हत्या की
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के नोली चौकी अंतर्गत बची गांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में पिता का अपने बेटे से मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
आरोप है कि गुस्से में आए पिता ने सोते समय अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com