

बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव: सुबह 12 बजे तक 59.62 प्रतिशत मतदान
बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मतदान जारी रहा। सुबह 12 बजे तक जनपद बदायूं में कुल 59.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार, दातागंज क्षेत्र में सबसे अधिक 97.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बदायूं नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 30.78 प्रतिशत वोट पड़े।
अन्य क्षेत्रों में उझानी में 49.06 प्रतिशत, सहसवान में 63.89 प्रतिशत, बिसौली में 50.99 प्रतिशत, बिल्सी नगर पालिका क्षेत्र में 61.49 प्रतिशत, इस्लामनगर में 55.87 प्रतिशत और आसफपुर में 48.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, स्याऊ क्षेत्र में 67.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 3,935 मतदाता हैं, जिनमें 2,543 पुरुष और 1,392 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े सुबह 10 बजे तक की स्थिति दर्शाते हैं। प्रशासन द्वारा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com