अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
न्यायालय में पेश किए गए तीनों आरोपी
बदायूं, 23 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने शुक्रवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को माननीय न्यायालय बदायूं के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहनूर पुत्र मोहम्मद नूर, निवासी वार्ड नंबर-07, मोहल्ला खेड़ा, कस्बा व थाना अलापुर, जनपद बदायूं शामिल है। उसे मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) से संबंधित एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 279/26 में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा दयाशंकर पुत्र तोताराम, निवासी वार्ड नंबर-01, कस्बा व थाना अलापुर, जनपद बदायूं को आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) से संबंधित एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 8780/24 में गिरफ्तार किया गया।
वहीं, मोहम्मद वकील अहमद पुत्र कफील अहमद, निवासी वार्ड नंबर-12, कस्बा व थाना अलापुर, जनपद बदायूं को वाद संख्या 1541/2025, धारा 147 बीएनएसएस से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।
थाना अलापुर पुलिस द्वारा तीनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का यह अभियान वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com