8:53 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

प्रमोद सागर के परिजनों से मिले विधायक बब्बू भैया, पांच लाख की मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू

प्रमोद सागर के परिजनों से मिले विधायक बब्बू भैया, पांच लाख की मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू

केशव गुप्ता

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई थी पूर्व कोटेदार की मौत, परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
उसावां (बदायूं)। अकबरपुर मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व कोटेदार प्रमोद सागर की मौत के बाद शुक्रवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड नंबर तीन स्थित मृतक के घर पहुंचकर परिवार का दुख साझा किया और उनकी समस्याएं सुनते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक बब्बू भैया ने बताया कि मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई शुरू करा दी गई है। इस संबंध में दातागंज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता मिल सके।
विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत के अनुसार परिवार की मदद के लिए संबंधित अधिकारियों से भी समन्वय किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.