1:44 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

रामबारात में ड्यूटी पर आए युवक की बाइक चोरी, ढाबे के सामने से पार

बिल्सी

रामबारात में ड्यूटी पर आए युवक की बाइक चोरी, ढाबे के सामने से पार।

बिल्सी, बदायूं 23 अक्टूबर ।

थाना सहसवान से बिल्सी में रामबारात में ड्यूटी करने आए एक युवक की हीरो पैशन प्रो बाइक बाईपास रोड से चोरी हो गई। पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन पता न चलने पर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अजय कुमार पुत्र सतीश सिंह निवासी ग्राम अलीपुर, थाना सरधना, जिला मेरठ ने बताया कि वह 17 अक्टूबर 2026 को थाना सहसवान से बिल्सी में राम बारात में ड्यूटी के लिए आया था। शाम करीब 7:15 बजे उसकी बाइक संख्या यूपी-15-डीसी-6495 बाईपास रोड पर राजपूत ढाबा के सामने खड़ी थी। वहीं से कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। बाइक उसके पिता सतीश सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

21 अक्टूबर को उसने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक सचिन को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.