9:48 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले प्रमोद सागर के घर पहुंचे सपा सांसद नीरज मौर्य

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले प्रमोद सागर के घर पहुंचे सपा सांसद नीरज मौर्य

केशव गुप्ता

परिजनों से मिलकर सुनीं समस्याएं, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
उसावां (बदायूं)। अकबरपुर मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व कोटेदार प्रमोद सागर की मौत के बाद शुक्रवार को सपा सांसद नीरज मौर्य और शेखपुरा विधायक हिमांशु यादव उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
सपा सांसद नीरज मौर्य वार्ड नंबर तीन स्थित प्रमोद सागर के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विवेक मोहन पाल, सपा दातागंज विधानसभा अध्यक्ष सतीश यादव सहित समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.