
मेला ककोड़ा की तैयारियां शुरू, 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक लगेगा प्रसिद्ध मेला
बदायूं। रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहे जाने वाले प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेला 17 नवंबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा। मेले को लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों ने तैयारियों को गति देते हुए मेला स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और भूमि के सीमांकन का काम शुरू करा दिया है।
मेला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ ही आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मेला ककोड़ा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आयोजन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com