1:44 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पुरानी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला, महिला समेत चार घायल

।

बिल्सी, बदायूं 23 अक्टूबर ।

मोहल्ला नंबर 6 में पुरानी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता नन्ही पत्नी मुकेश निवासी मोहल्ला नंबर 6, बिल्सी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे पुरानी कहासुनी की बात को लेकर पड़ोसी पप्पू पुत्र अंगद लाल, सतीश पुत्र पप्पू, सुखवती पत्नी पप्पू निवासी मोहल्ला नंबर 5 और संदीप गिरी उर्फ लकी निवासी मोहल्ला 8 साहबगंज ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें, उनके पति मुकेश पुत्र जगदीश, बेटी भावना और बेटे सुबोध को लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे सभी को चोटें आईं। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद घायल भावना और सुबोध का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता ने खुद और पति के मेडिकल के साथ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक सचिन को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.