1:44 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। उत्तर प्रदेश के शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान का आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार

बिसौली। उत्तर प्रदेश के शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर के ठीक 12:30 बजे तक मतदान का आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार पहुंच गया, जिससे साफ है कि इस बार ‘मास्टर साहब’ अपने हक को लेकर खासे गंभीर हैं।
​शुक्रवार को मतदान केंद्रों के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरी मुस्तैदी के साथ डटे नजर आए। एक-एक वोटर पर नजर और हर गतिविधि पर पहरा, सपा खेमा किसी भी तरह की चूक के मूड में नहीं दिखा। सुबह से ही बूथों के आसपास गहमागहमी का माहौल रहा, जहां कार्यकर्ता जोश के साथ अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में जुटे रहे।
​चूंकि इस बार मुकाबला कांटे का है, इसलिए हर कोई यही कयास लगा रहा है कि दोपहर तक की यह ताबड़तोड़ वोटिंग आखिर किसके पाले में जाएगी और ‘मास्टर जी’ की यह सियासत किसके सिर पर ताज सजाएगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, डा. आस मोहम्मद, अमित मथुरिया, एड. सुरेंद्र सागर, भूपेन्द्र दिवाकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, काजी शाहनवाज खान, एड. विवेक यादव, प्रधान हुकम सिंह, सूर्य प्रताप, अमन यादव, रोहित मीना, सचिन सक्सेना, प्रदीप चौहान, कौशल कुमार, अमीर हुसैन, अवजल हुसैन, मुनेन्द्र यादव समेत सपा कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.