11:52 am Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में घटेगी वाहनों की रफ्तार

गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में घटेगी वाहनों की रफ्तार, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्देश जारी

बदायूं/उत्तर प्रदेश। आगामी शीत ऋतु में कोहरा और कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार, 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक तथा 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक अलग-अलग चरणों में गति सीमा निर्धारित की गई है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की श्रेणी के अनुसार गति नियंत्रित रखने, कोहरे के दौरान दृश्यता संबंधी सावधानियां बरतने, संकेतक और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है।

इसके साथ ही टोल प्लाजा, रोड साइड सुविधाओं, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सर्दियों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.