11:52 am Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज- गोदभराई की रस्म में आए दूल्हे से मारपीट और लूट का आरोप, हालत गंभीर

गोदभराई की रस्म में आए दूल्हे से मारपीट और लूट का आरोप, हालत गंभीर

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

दातागंज (बदायूं)। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसेला में गोदभराई की रस्म करने आए दूल्हे के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। मारपीट में दूल्हा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल दूल्हे को परिजन उपचार के लिए दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद दूल्हे के परिजनों ने दातागंज कोतवाली पहुंचकर मारपीट और लूट की शिकायत की है। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.