9:36 am Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

जमीन के विवाद में हत्या की आशंका, बुजुर्ग का कराया पोस्टमार्टम

बिल्सी के गांव घंघौसी का मामला, पुलिस जांच में जुटी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव घंघौसी में 70 वर्षीय हेतराम पुत्र लटूरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी 20 अक्टूबर को मौत हुई थी। बृहस्पतिवार को परिजन गांव पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के भतीजे रामबाबू ने जमीन के विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
ग्राम प्रधान संतोष शाक्य ने बताया कि हेतराम अविवाहित थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। उनके भाई और भतीजे पंजाब में रहकर काम करते हैं। इसी कारण परिजनों को गांव पहुंचने में तीन दिन लग गए। गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। भतीजे रामबाबू ने जमीन के विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इसी के चलते उन्होंने पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया, ताकि रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.