9:36 am Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

संदिग्ध बुखार से बमेढ़ गांव में छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मृतका लखनऊ में कर रही थी यूपीएससी की तैयारी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में बुखार से हुई मौतों के बाद अब बमेढ़ गांव में भी संदिग्ध बुखार से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। बमेढ़ गांव निवासी ममता देवी ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी दीक्षित (24) पुत्री सुरेश चंद्र शर्मा को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन उसे उपचार के लिए पहले बिल्सी और फिर सहसवान ले गए, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे बेहतर इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे। इसी दौरान बुधवार देर रात रास्ते में ही साक्षी ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, साक्षी ने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया। इधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध बुखार से मौत के बाद गांव में विभाग द्वारा शिविर लगाया गया, जिसमें किसी भी व्यक्ति को डेंगू पोजिटिव की रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.