9:36 am Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

राम-भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार रात राम-भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम के वनवास जाने के बाद भरत उन्हें वापस अयोध्या लाने के लिए वन पहुंचते हैं। भरत ने श्रीराम से अयोध्या लौटकर राजपाट संभालने का आग्रह किया, लेकिन पिता के वचन की मर्यादा निभाने के लिए श्रीराम ने वनवास पूरा करने का संकल्प दोहराया। भरत ने बड़े भाई के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी चरण पादुकाएं मांगीं और उन्हें लेकर अयोध्या लौटने का निर्णय लिया। कलाकारों ने सजीव अभिनय और भावपूर्ण संवादों से प्रसंग को जीवंत कर दिया। राम-भरत मिलाप के दृश्य पर दर्शकों ने भावुक होकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। लीला के माध्यम से भाईचारे, त्याग, प्रेम और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.