इस्लामनगर : कस्बे में माँ नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान मेें मां नवदुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास साथ निकाली गई।
रामनवमी के पावन पर्व पर मोहल्ला साहूकारा स्थित देवी मंदिर से माँ दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, बार महासचिव संदीप मिश्रा, संजीव गुप्ता भट्टा वालों ने संयुक्त रूप से फिता काटकर माँ दुर्गा की आरती पूजन कर किया। मां दुर्गा की शोभायात्रा में दुर्गा के स्वरूप में सजी कन्याओं की झांकी, माता महाकाली अखाड़ा, राम दरबार, खाटूश्याम दरबार, राधा-कृष्ण, शंकर- पार्वती रोड शो, देव प्रतिमाओं की झांकीयां, शोभायात्रा मोहल्ला साहूकारा से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य बाजार वृह्मदेव मंदिर पर पहुंच कर समापन हुई। शोभायात्रा शुभारंभ के दौरान सभासद देवेंद्र गुप्ता सभापति, मुनेन्द्र आर्य, कमेटी अध्यक्ष नवमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष हेमेन्त गुप्ता जर्दा, कुश गोयल, विपिन गुप्ता, शोभित गुप्ता, काकू गुप्ता, हिमांशु सर्राफ, मोहित गुुप्ता सहित आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com