4:36 pm Thursday , 22 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- संदिग्ध बुखार से यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मौत

बदांयू -संदिग्ध बुखार से यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बमेड़ में संदिग्ध बुखार से हुई होनहार छात्रा साक्षी दीक्षित की मौत।

बिल्सी (बदायूं) 22 अक्टूबर ।

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बमेड़ में संदिग्ध बुखार से यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा साक्षी दीक्षित 22, (पुत्री स्व. सुरेश चंद्र शर्मा) की मौत हो गई। होनहार बेटी की असामयिक मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शोक जताने पहुंच रहे लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं।

साक्षी दीक्षित अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी थीं और अपने भाई प्रशांत दीक्षित की भी लाडली बहन थीं। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं और भविष्य में देश सेवा करने का सपना देख रही थीं।

परिजनों के अनुसार, छात्रा को बीती शाम तेज बुखार आया, जिस पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

साक्षी पढ़ाई में बेहद होनहार थीं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। उनका सपना था कि वह प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश के लिए कुछ बड़ा करें। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.