
कादरचौक। ब्लॉक कादरचौक की न्याय पंचायत बाराचिर्रा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में श्रीमती सुधा मिश्रा (एसआरजी) की अध्यक्षता में मासिक संकुल शिक्षक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रेरणा पोर्टल और UDISE+ के आंकड़ों का मिलान, शिक्षक प्रोफाइल सत्यापन, फैमिली आईडी, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
एसआरजी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित शिक्षकों को विभागीय कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और डिजिटल शिक्षण संसाधनों व टीएलएम का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में संकुल शिक्षक अल्पेश कुमार वैश्य, कामिनी रानी, जमीर अहमद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com