8:41 am Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

अश्लील नृत्य कराने के आरोप में कमेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

किन्नर समुदाय के लोग अपना नेक मांगने आए थे: रामलीला कमेटी
बिल्सी। नगर में आयोजित गौशाला मेला श्री रामलीला महोत्सव के दौरान रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य कराने के आरोप में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और कलाकारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि प्रशासन से प्राप्त अनुमति की शर्तों में अश्लील नृत्य और कार्यक्रमों पर प्रतिबंध होने के बावजूद मंच पर इस तरह के कार्यक्रम कराए जा रहे थे।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता उमेश बाबू वाष्र्णेय ने बताया कि रामलीला महोत्सव के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है। अनुमति में अश्लील नृत्य और कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कमेटी के अध्यक्ष, मेला अध्यक्ष, अनुमति प्राप्तकर्ता और अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों पर जानबूझकर शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के चित्र लगे होने के बावजूद नृत्य कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने और स्थानीय लोगों में रोष फैलने का आरोप लगाया गया है। वहीं मेला कमेटी के पदाधिकारी आदित्य माहेश्वरी और डा.श्रीकृष्ण गुप्ता आदि ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मंच पर नृत्य करने वाले किन्नर समुदाय के लोग थे। वे अपना नेक मांगने आए थे और इसी दौरान उन्होंने नृत्य किया। कमेटी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.