बिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार की रात नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार महाकाली के स्वरूप में किया गया। इस दौरान महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। महाकाली स्वरूप में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। अंबियापुर निवासी मृदुल शर्मा और उनके परिवार की ओर से बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कराया गया।विधि-विधान से बाबा का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से महाआरती की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। महानवमी के अवसर पर श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने कन्या पूजन कर छोटी-छोटी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति की ओर से मृदुल शर्मा और उनके परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, कुलदीप माथुर, वैभव माथुर, कुश्मेश वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, निकिल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय और अनुभव वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराएं गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com