बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनेतिक दलबदल और उठापठक की कहानी की प्रस्तावना बिसौली विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल चुकी है और यह कहानी किस मोड पर जाकर कौन सा रग दिखाएगी, इसकी फिल्म अभी बाकी है क्योंकि राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों को लग रहा है कि आने वाले दिनों में बदायूं और सहसवान में आगामी कुछ दिनों में दिन में तारे देखने की स्थति का सामना करना पड सकता है। बदायूं सदर क्षेत्र में होने वाली दलबदल की लहर बसपा को मजबूत कर दे यह स्थति बन सकती है। सहसवान क्षेत्र में अजीबोगरीब हालत तो दिख सकते हैं पर सपा के उम्मीदवार कवधायक ब्रजेश यादव को उलझन नहीं होगी और ऐसा लग रहा है कि सहसवान में उलझनों का ठीकरा भाजपा, बसपा और रापद में देखने को मिले। जिले की राजनीति में उठापटक और दलबदल तो लगभग हर चुनाव की पूर्व बेला मे ंहमेशा देखने को मिली लेकिन इस बार की उठापटक विरोधियों के कारण नहीं अपनों से मिलने वाली मुसीबत की तरह सामने आ सकती है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com