11:52 am Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि पर्व

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि पर्व

बदायूँ। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, बदायूँ में नवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक डी. के. चड्ढा जी, अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कथूरिया जी, प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या शर्मा जी एवं विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कराए गए तथा कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा विद्यालय भक्तिमय वातावरण एवं उत्सव की उमंग से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय परिवार ने इस पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.