11:06 am Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में आज शाम 6:30 बजे होगा रावण दहन, गांधी ग्राउंड में 13 थानों की पुलिस तैनात

बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड में दशहरा आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार रातभर मैदान में बैरिकेडिंग लगाने का काम चलता रहा। मंगलवार दोपहर तक रावण और मेघनाद के पुतलों को खड़ा कर आयोजन स्थल को तैयार करने की योजना है। शाम 6:30 बजे रावण दहन किया जाएगा।

आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मैदान में आने-जाने के रास्तों को व्यवस्थित किया जा रहा है, वहीं आसपास के मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

35 फीट का रावण, 30 फीट का मेघनाद

इस बार गांधी ग्राउंड में 35 फीट ऊंचे रावण और 30 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले तैयार किए गए हैं। मंगलवार दोपहर दोनों पुतलों को खड़ा कर अंतिम तैयारियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर दहन कार्यक्रम आयोजित होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.