11:40 am Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में श्री रामलीला महोत्सव: निषाद राज मिलन और भरत विलाप की लीला ने भक्तों को किया भावुक

उझानी में श्री रामलीला महोत्सव: निषाद राज मिलन और भरत विलाप की लीला ने भक्तों को किया भावुक।

उझानी (बदायूं) 19 अक्टूबर ।

श्री रामलीला महोत्सव के मंच पर रविवार रात्रि भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री हरि रासलीला मंडल, वृंदावन के कुशल पात्रों द्वारा रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक भगवान श्री रामचंद्र जी की पावन लीलाओं का मंचन किया गया।

मंचन के दौरान निषाद राज मिलन, केवट संवाद और भरत विलाप की हृदयस्पर्शी लीलाएं प्रस्तुत की गईं। वृंदावन के कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से केवट के प्रेम और भरत के त्याग को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर पंडाल में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु भावुक हो गए और जय श्री राम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

गल्ला व्यापारियों ने की आरती, सपरिवार लिया आशीर


इस पावन अवसर पर आरती के यजमान नगर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी रहे। यजमान के रूप में संतोष बंसल , आयुष बंसल, अमित मित्तल, अतुल जिंदल एवं चंदन वार्ष्णेय सपरिवार मंच पर पहुंचे। सभी यजमानों ने भगवान श्री रामचंद्र जी का तिलक-पूजन एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


तत्पश्चात श्री रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, धनसुख अग्रवाल, अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा , कार्तिक अग्रवाल, संदीप सक्सेना आदि पदाधिकारियों द्वारा सभी यजमानों को पटका पहनाकर एवं भगवान के प्रसाद स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने आरती में भाग लिया और भगवान श्री राम से सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.