बदायूं। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य श्री, सभी समन्वयकों, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर विद्यालय एवं समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि, सफलता, शांति एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।
भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, समृद्धि एवं शुभारंभ के प्रतीक के रूप में नमन करते हुए सभी ने उनके आशीर्वाद की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


