बदायूं
नवागत एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह ने संभाला कार्यभार
2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं मानवेन्द्र सिंह, एटा और सहारनपुर में निभा चुके हैं विभिन्न जिम्मेदारियां
केशव गुप्ता
बदायूँ, 16 सितंबर। जनपद बदायूँ के नवागत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह ने 15 सितंबर को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी मानवेन्द्र सिंह इससे पूर्व जनपद एटा एवं सहारनपुर में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एडीएम प्रशासन ने कहा कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
नवागत एडीएम के कार्यभार ग्रहण करने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


