5:42 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

रेलवे पुलिया के पास तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

रेलवे पुलिया के पास तमंचा और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं, 16 सितंबर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार बुधवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस रेलवे लाइन पर बनी पुलिया के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दीपक मिश्रा पुत्र बृजलाल मिश्रा, निवासी ग्राम मोहम्मद गंज, थाना कादरचौक, बदायूं को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
मामले में थाना सिविल लाइंस पर मु.अ.सं. 326/26, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूप सिंह, कांस्टेबल 344 सुमित कुमार और कांस्टेबल 1283 सुनील कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस