6:27 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में धर्म के नए दृष्टिकोण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, ‘धर्म: खेल है ईश्वर बनने का’ विषय पर होगी चर्चा

बदायूं में धर्म के नए दृष्टिकोण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, ‘धर्म: खेल है ईश्वर बनने का’ विषय पर होगी चर्चा।

उझानी-बदांयू 14 सितंबर।

बदायूं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जैसे हजारों खेल हैं, वैसे ही चेतना को जगाने के लिए हजारों धर्म हैं। इसी विचार को लेकर शहर में एक अनूठी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

भगवान श्री कृष्ण के ‘लीला’ और ‘कर्मयोग’ दर्शन पर आधारित ‘धर्म: खेल है ईश्वर बनने का’ विषय पर विशेष वैचारिक चर्चा बदायूं क्लब में होगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और आयोजक कोच राजन मेहंदीरत्ता होंगे।

आयोजकों के अनुसार, धर्म का यह दृष्टिकोण भय, कर्मकांड और संकीर्णता से परे है। इसका उद्देश्य युवाओं और समाज को आत्म-विकास और ईश्वरत्व प्राप्ति का एक आनंदमयी, अनुशासित और ऊर्जावान मार्ग दिखाना है।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 15 सितंबर 2026, सोमवार को सायं 3:00 बजे बदायूं क्लब, बदायूं में आयोजित की जाएगी।

कोच राजन मेहंदीरत्ता ने कहा, “कर्मकांड छोड़ो, रूल्स को समझो—आओ खेलें धर्म का खेल और अनलॉक करो अपना ईश्वरत्व।

विज्ञापन एक्सप्रेस