उझानी -इज्जतनगर मंडल में दौड़ेंगी ज्यादा सुरक्षित ट्रेनें, ₹295 करोड़ से लगेगा कवच 4.0 मिली मंजूरी।
उझानी (बदायूं), 13 सितंबर।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मंडल के 660 रूट किलोमीटर में स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच 4.0 लगाने को मंजूरी मिल गई है। इस पर करीब 295 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस सिस्टम के लगने से कासगंज-इज्जतनगर रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। बदांयू समेत इस रूट के 12 स्टेशन कवच से कवर होंगे।
क्या है कवच 4.0-
भारतीय रेलवे की बनाई पूरी तरह स्वदेशी तकनीक है। यह लोको पायलट की गलती से रेड सिग्नल पार करने (SPAD) जैसी घटनाओं को रोकता है। अगर ट्रेन तय गति से तेज चले या खतरे वाले सिग्नल के करीब आए तो कवच अपने आप ब्रेक लगा देता है, जिससे आमने-सामने की टक्कर का खतरा टल जाता है।
53 स्टेशन होंगे सुरक्षित-
इस प्रोजेक्ट में मंडल के कुल 53 स्टेशनों को शामिल किया गया है –
कासगंज-इज्जतनगर 12 स्टेशन। इज्जतनगर-काठगोदाम 9 स्टेशन। लालकुआं-रामपुर 5 स्टेशन।
लालकुआं-काशीपुर 4 स्टेशन। रामनगर-गढ़का (कटघर) 4 स्टेशन।
पीलीभीत को छोड़कर मैलानी रेलखंड 5 स्टेशन।
इज्जतनगर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के मुताबिक LTE कम्युनिकेशन बैकबोन के साथ इसे अंब्रेला योजना के तहत लगाया जा रहा है। इससे बरेली, बदायूं, कासगंज समेत यूपी और उत्तराखंड के यात्रियों की यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


