6:36 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

एक उड़ान, बनी सरप्राइज जिंदगी भर की याद – भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से आसमान में मनाया 50वां जन्मदिन

एक उड़ान, बनी सरप्राइज जिंदगी भर की याद – भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से आसमान में मनाया 50वां जन्मदिन।

हजारों फीट की ऊंचाई पर IndiGo क्रू ने दिया ऐसा सरप्राइज, भावुक हो गए यात्री।

उझानी बदांयू 15 सितंबर।

जन्मदिन हर साल आता है, पर कुछ जन्मदिन जिंदगी भर की कहानी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ उझानी के सुधांशु गुप्ता के साथ, जिनका 50वां जन्मदिन जमीन पर नहीं, बल्कि हजारों फीट की ऊंचाई पर आसमान में मनाया गया।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से शुरू हुई यह यात्रा एक यादगार उत्सव में बदल गई, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

अपने 50वें जन्मदिन से पूर्व सुधांशु गुप्ता ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनके चाचा एवं पूर्व जीएसटी डिप्टी कमिश्नर कृष्ण गोपाल गुप्ता और मित्रगण मौजूद थे।

इस यात्रा में भुवनेश्वर के उनके पुराने जेसीज़ साथियों ने आत्मीय सहयोग दिया। विकास इंस्टीट्यूशंस के निदेशक श्रीनिवास वेल्लुरी ने न सिर्फ दर्शन में सहयोग किया, बल्कि जब उन्हें जन्मदिन के बारे में पता चला तो उन्होंने बिना बताए इसे यादगार बनाने की योजना बना ली।

वापसी में भुवनेश्वर से दिल्ली की फ्लाइट में देरी हो गई। रात करीब 11:50 बजे बोर्डिंग की घोषणा हुई। साथ आए लोगों ने रात 12 बजे केक काटने की योजना बनाई थी, लेकिन बोर्डिंग शुरू होने से लगा कि प्लान अधूरा रह जाएगा।

लेकिन असली सरप्राइज तो अभी बाकी था। बोर्डिंग के दौरान ही IndiGo टीम ने सुधांशु गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर इस सफर को खास बना दिया।

विमान के टेक-ऑफ के कुछ देर बाद जो हुआ, उसने पूरे केबिन का माहौल बदल दिया। केबिन क्रू सदस्य सिमरन और प्रियंका ने अचानक जन्मदिन का जश्न शुरू कर दिया। आसमान में केक काटा गया, यात्रियों ने तालियों के साथ बधाई दी और क्रू की ओर से एक विशेष ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया गया।

कुछ ही पलों में एक सामान्य हवाई सफर जिंदगी भर संजोने वाली याद में बदल गया।

इस खुशी के पल में चाचा कृष्ण गोपाल गुप्ता, साथी यात्री और संयोग से उसी फ्लाइट में मौजूद अलीगढ़ के मदर्स टच स्कूल की प्रिंसिपल आरती मित्तल एवं समर्थ मित्तल भी शामिल हुए।

इस अनुभव पर सुधांशु गुप्ता ने कहा, “यह मेरे लिए बिल्कुल अचंभित कर देने वाला और अकल्पनीय पल था। मैंने लोगों के इन-एयर सेलिब्रेशन के बारे में सुना था, पर कभी सोचा नहीं था कि मेरा 50वां जन्मदिन इस तरह आसमान में मनाया जाएगा। मैं भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर लौट रहा था, यह स्नेह मेरे लिए स्वयं प्रभु के आशीर्वाद जैसा था।

उन्होंने इस यादगार पल के लिए भुवनेश्वर के जेसीज़ साथियों, श्रीनिवास वेल्लुरी और विशेष रूप से IndiGo के केबिन क्रू सिमरन और प्रियंका का आभार जताया।

यह कहानी सिर्फ एक जन्मदिन की नहीं, बल्कि एक संदेश भी है। किसी पल को यादगार बनाने के लिए बड़े आयोजन की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी एक छोटा सा सरप्राइज, दो आत्मीय शब्द और सच्चा अपनापन ही जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बन जाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस