2:34 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

वागीश पाठक की पहल का रंग – बिसौली में बाईपास की राह खुली, अब वाहनों को जाम से मिलेगी मुक्ति

बिसौली में बाईपास की राह खुली, अब वाहनों को जाम से मिलेगी मुक्ति
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर घटेगा ट्रैफिक का दबाव, 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल हुआ बाईपास

बिसौली (बदायूं)। बिसौली नगर से गुजरने वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग (एसएच-43) पर बिसौली बाईपास निर्माण को वित्तीय वर्ष 2026-27 की जनपदीय कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। इससे आबादी के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

बिसौली नगर से होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों की दिनभर आवाजाही रहती है। मार्ग पर भारी एवं लंबी दूरी के वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण कस्बे में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाईपास बनने के बाद ऐसे वाहनों को नगर के भीतर प्रवेश किए बिना आगे निकलने का वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

वागीश पाठक की पहल रंग लाई

बाईपास को कार्ययोजना में शामिल कराने में विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक की लगातार पहल और पैरवी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से भेजे गए पत्र में बिसौली आबादी क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान के लिए बाईपास को वित्तीय वर्ष 2026-27 की जनपदीय कार्ययोजना में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है।

वागीश पाठक ने इसे बिसौली की जनता के वर्षों पुराने सपने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि लगातार प्रयासों के बाद बाईपास कार्ययोजना में शामिल हुआ है। अब परियोजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

बाईपास के साथ चौड़ीकरण और डिवाइडर की भी मांग

बाईपास बनने से जहां बिसौली को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के बीच से गुजरने वाले हाईवे पर चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण भी जरूरी है। लोगों के अनुसार हाईवे का चौड़ीकरण और डिवाइडर बनने से स्थानीय यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सकती है तथा जाम की समस्या काफी हद तक कम की जा सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस