7:08 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

आज से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक होंगे जनकल्याण के कार्यक्रम

बदायूं

आज से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक होंगे जनकल्याण के कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बदायूं में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, पांच लाख से अधिक लाभार्थियों के घर जलेंगे दीप

बदायूं, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।
अभियान के प्रथम दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डायट स्थित ऑडिटोरियम में अपराह्न 3:30 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा होंगे।
इसके साथ ही गुरुवार शाम सात बजे जिले की निर्मित परियोजनाओं, कछला एवं अटेना गंगा घाट, प्रमुख मंदिरों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों, 1037 ग्राम पंचायतों तथा 21 नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे। इनमें किसान सम्मान निधि के 4,10,928, विधवा पेंशन के 66,605, वृद्धावस्था पेंशन के 76,444, दिव्यांगजन पेंशन के 20,388 और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के 44,766 लाभार्थी शामिल हैं।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सभी तहसीलों और डायट ऑडिटोरियम में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में पंजीकृत 297 दिव्यांगजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 500 लाभार्थियों को टूलकिट भी प्रदान की जाएंगी।
डायट ऑडिटोरियम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय ने अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इन स्थानों पर लगेंगे रक्तदान शिविर
अभियान के तहत जिले में रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को जिला पुरुष चिकित्सालय, 18 सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज, 19 सितंबर को चेरिटेबिल ब्लड सेंटर, 20 सितंबर को जौहरी नर्सिंग होम, 21 सितंबर को भारत चेरिटेबिल ब्लड सेंटर तथा 22 सितंबर को नेशनल चेरिटेबिल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस